एसबीपी विद्या विहार में अलंकरण समारोह व रमन हाउस दिवस का आयोजन

एसबीपी विद्या विहार में अलंकरण समारोह व रमन हाउस दिवस का आयोजन
कटिहार एसबीपी विद्या विहार में सत्र 2025-26 के अलंकरण समारोह व रमन हाउस दिवस का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय सचिव डॉ प्रशांत विक्रम उपस्थित रहे. शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. जिसके बाद शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. अलंकरण समारोह के दौरान कक्षा एक से 10 एवं कक्षा 12 के शैक्षणिक टॉपर्स को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया. छात्रों की उपलब्धियों पर शिक्षकों, अभिभावकों और सहपाठियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का औपचारिक गठन किया गया. मुख्य अतिथि ने परिषद सदस्यों व कक्षा मॉनिटरों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया, शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों ने अनुशासन, ईमानदारी और विद्यालय सेवा के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया. दूसरे चरण में रमन हाउस दिवस मनाया गया. रमन हाउस के छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक और समूह गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभागार को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया. दर्शकों ने छात्रों की प्रतिभा और टीम भावना की जमकर सराहना की. डॉ प्रशांत विक्रम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व व अनुशासन जीवन में सफलता की कुंजी है. छात्रों को शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य दीपक रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया. विद्यालय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










