केबी झा कॉलेज में इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 11 Sep 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज में इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता शुरू

केबी झा कॉलेज में इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन

– इंटर कॉलेज खेलकूद चेस प्रतियोगिता के नाम पर खिलाड़ियों के साथ हो रहा खेल फोटो 28 कैप्शन- केबी झा कॉलेज में चेस प्रतियोगिता के दौरान चेस की बाजी चलते खिलाड़ी व अन्य फोटो 29 कैप्शन- चेस प्रतियोगिता के दौरान मंच पर पूर्व उपमुख्यमंत्री, प्राचार्य, पूर्व पीटीआई, क्रीड़ा पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार पूर्णिया विवि के द्वारा संचालित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत केबी झा कॉलेज में गुरुवार को चेस प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने चेस की चाल चलकर की. इससे पूर्व बनाये गये मंच से सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने केबी झा कॉलेज के मुख्यद्वार अपने फंड से नये तरीके से बनाये जाने की घोषणा की. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने कॉलेज में जीर्णशीर्ण अवस्था में पोखर का जीर्णोद्वार व कॉलेज कैम्पस के पीछे खाली जमीन में मिट्टी भराई कर खेल मैदान बनाने की मांग सदर विधायक से की. चेस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर जाने के दौरान सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के सम्मान में कई तरह के नारे लगाये गये. जिसमें कटिहार का विधायक कैसा हो तारकिशोर प्रसाद जैसा हो गगन भेदी नारे इंडोर स्टेडियम में लगाये गये. कॉलेज के प्रभारी पीटीआई राहुल कुमार झा ने बताया कि तीन दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. लेकिन 13 सितम्बर को राज्यस्तरीय परीक्षा को लेकर केन्द्र बनाये जाने की वजह से 12 सितम्बर तक आयोजित किया जाना है. उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता के लिए पांच काॅलेजों में एमएल आया कस्बा कॉलेज, पूर्णिया कॉलेज, डीएस कॉलेज, अररिया कॉलेज और केबी झा कॉलेज के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया. सभी कॉलेजों में पीटीआई नहीं रहने की वजह से खेल की जिम्मेवारी प्राध्यापकों को दी गयी थी. जहां सभी कॉलेज के क्रीड़ा पदाधिकारी के रूप में पहुंचे थे. लाइव चेस प्रतियोगिता के नाम पर ठगे गये खिलाड़ी व क्रीड़ा पदाधिकारी मंच से खिलाड़ियों, अभिभावकों व क्रीड़ा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा इंटर कॉलेज चेस प्रतियाेगिता लाइव होने का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि कॉलेज में चेस प्रतियोगिता लाइव कराने को लेकर खूब वाहवाही लूटी. उसके बाद सभी की निगाहें इंडोर स्टेडियम में टीवी व प्रोजेक्टर की तलाश करने लगी. प्रतिभागी, अभिभावक व बाहर से आये क्रीड़ा पदाधिकारी तब ठगे गये. जब उन्हें किशनगंज से आये रेफरी पीयूष द्वारा यह बताया गया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का फिक्सर बनाने से लेकर केवल रिजल्ट चेस रिजल्टडॉट कॉम पर दर्शाने की बात कही गयी. बोर्ड पर सजी चेस की गोटियां, टपकने लगी बारिश की बूंदे असुविधा के बीच केबी झा कॉलेज में हो रही अंतर महाविद्यालय चेस प्रतियोगिता का खुलासा उस वक्त खुलकर सामने आया. जब किशनगंज से आये रेफरी पीयूष द्वारा इस बात को कही गयी. हद तो तब हो गयी जब बोड पर चेस की गोटियां सजायी गयी. इसी दौरान हो रही बारिश के बीच इंडोर स्टेडियम में बारिश की बूंदे टपकने लगी. बार बार बिजली कटने से भी खिलाड़ी प्रभावित हुए. इस दौरान व्यवस्था को लेकर खिलाड़ी व अलग-अलग से आये क्रीड़ा पदाधिकारी भी हतप्रभ रह गये. खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराये गये शादी विवाह के लिए टेबुल का उपयोग किया गया. जिसके कारण खेल से पहले ही टेबुल के पौआ खुलकर अलग होने की वजह से छात्राएं बार बार गिरती नजर आयी. परम्परा को तोड़कर बैनर पोस्टर में छपाया गया प्रभारी पीटीआई का नाम चेस प्रतियोगिता के दौरान बैनर पर लगाये गये उदघाटनकर्ता के रूप में तारकिशोर प्रसाद, केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष केबी झा कॉलेज डॉ मिलन कुमार का नाम रहने के बाद भी प्रभारी पीटीआई आशीष आनंद जो शॉटर पद पर हैं का नाम दर्शाये जाने से कई तरह की चर्चा होती रही. कई छात्र संगठनों का कहना था कि कॉलेज इतिहास में पहली बार नियमों को दरकिनार कर किसी कर्मचारी का नाम बैनर पर लिखाया गया. यह जांच का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन