कृषि में नवाचार व जैविक-प्राकृतिक खेती की पद्धति बतायी

Updated:
विज्ञापन
कृषि में नवाचार व जैविक-प्राकृतिक खेती की पद्धति बतायी

कृषि में नवाचार व जैविक-प्राकृतिक खेती की पद्धति बतायी

विज्ञापन

– अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सम्पन्न कटिहार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के पांचवें व आखिरी दिन युवाओं को प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक आतिश कुमार दीपांकर के द्वारा योगासन एवं व्यायाम कराया. द्वितीय सत्र में प्रतिभागी युवाओं को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया. युवाओं ने कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि में नवाचार संबंधित जानकारी प्राप्त की. कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को कृषि से संबंधित जैविक खेती, प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकी युक्त कृषि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इसके बाद प्रतिभागियों को ऐतिहासिक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का कराया गया. जहां युवाओं ने मां दुर्गा का दर्शन किया तथा दुर्गा मंदिर की प्रसिद्धि व उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया. अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया. जिला युवा अधिकारी जनक राज मीणा ने बताया कि पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ साधनसेवी की ओर से अलग अलग विषयों की जानकारी दी गयी. जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव, कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, मिथिलेश कुमार, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी, संजना कुमारी आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन