महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में होगी पहल: महापौर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Jul 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में होगी पहल: महापौर

महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में होगी पहल: महापौर

विज्ञापन

– जन संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने उठायी सामुदायिक मुद्दे कटिहार शहर के पावर हाउस रोड के समीप स्थित एक होटल में बुधवार को सेवा बिहार की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गयी. नगर निगम के महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने सेवा के सभी कार्यकर्ताओं और सेवा से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित की. उन्होंन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को को आश्वासन दी कि आप सभी सेवा से जुड़ कर अच्छा काम कर रही है और आपके एरिया की जो भी मुद्दे आये है. उनका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे. कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी वार्ड के मुद्दों पर सेवा से जुड़ी महिलाओं ने भागीदारी ली और आये हुए अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या को रखी ,. महिलाओं की ओर से उठाये गये वार्ड नंबर 37 से भूमिहीन महिलाओं की समस्या पर उप मेयर मंजूर खान ने कहा कि भूमिहीन वैसे लोग होंगे. जिसके पूर्वज के नाम से भी कोई जमीन न होने पर वैसे परिवार को इसका लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में घरेलू कामगार महिलाओं की मांग थी कि हमें उन्हें उनकी पहचान मिले. जिस पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने कहा है कि पहले 179 घरेलू कामगार का रजिस्ट्रेशन हुआ था. जिसमें से 100 महिलाओं का कार्ड वितरण भी हुआ और आगे कोई भी घरेलू कामगार को निः शुल्क रजिस्ट्रेशन कर करेंगे. वार्ड नंबर आठ और 41 की महिलाओं ने कहा कि नल जल योजना तो है. लेकिन कुछ घर में इसकी सुविधा नहीं पहुंच पा रही है. तब उस एरिया का नल जल का कार्यक्रम देखने वाले जेई राकेश कुमार ने हेल्प लाइन नंबर दिये और कहा कि हमारा काम हर घर में चल रहा है. लेकिन अगर महिलाओं को कोई भी दिक्कत हो तो इस हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कीजियेगा. हम तुरंत इस पर काम कराएंगे . महिलाओं ने की समस्याओं के समाधान की मांग संगठन से जुड़ी अंजना ने कहा कि सेवा बिहार जमीनी स्तर पर असंगठित क्षेत्र की कामगार महिलाओं के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है और वर्तमान में एक लाख पच्चास हजार से अधिक महिलाओं की आवाज है. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर 19 राज्यों की 32 लाख महिलाएं सेवा भारत से जुड़कर विकास के मार्ग पर है. जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने वार्ड में आने वाले सभी सामुदायिक मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया. मसलन नाला का निर्माण, नल का जल, सड़क का निर्माण, आवास, भूमि, राशन कार्ड, लेबर कार्ड आदि शामिल है. मौके पर मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा वार्ड पार्षद संजय महतो, प्रतिनिधि सौरभ मालाकार,, बिपिन बिहारी चौबे, प्रतिनिधि सौरभ मालाकार, श्रम अधीक्षक पीटर मिंज, कनीय अभियंता राकेश कुमार, सेवा बिहार कार्यकर्ता अंजना बेन, सोनी, रंजू , झुनझुन, प्रीति बेन, रूबी बेन, रेखा बेन, ज्योति बेन, हसन शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन