ड्रोन स्प्रे से खेती में छिड़काव की दी जानकारी

ड्रोन स्प्रे से खेती में छिड़काव की दी जानकारी
कोढ़ा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में ड्रोन स्प्रे तकनीक के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. शुभारंभ विधायक कविता देवी ने फीता काटकर किया. किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके परहरीश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि ड्रोन स्प्रे तकनीक से कम पानी, कम दवा, कम लागत और कम उर्वरक में खड़ी फसल पर सटीक छिड़काव संभव है. उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है. यह तकनीक समय की बचत के साथ-साथ किसानों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है. विधायक कविता देवी ने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. सरकार किसानों को नई और उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है. अंत में किसानों ने ड्रोन स्प्रे का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा और इसे खेती के लिए उपयोगी एवं लाभकारी बताया. कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, कंपनी से एग्रोनॉमिस्ट अमरेंद्र कुमार, टीएसएम हरीश सिंह, अभिजित झा, एमडीआर अमित कुमार, राजेश कुमार, उत्तम कुमार, दिलीप झा, पवन कुमार, बाल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. स्थानीय स्तर पर किसान सुनील सिंह, मृत्युंजय सिंह, सिकंदर कुशवाहा सहित दर्जनों किसानों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










