भाजपा कमेटी व बूथ सशक्तिकरण की दी जानकारी

Updated at : 30 Jul 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कमेटी व बूथ सशक्तिकरण की दी जानकारी

भाजपा कमेटी व बूथ सशक्तिकरण की दी जानकारी

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल के आवास पर बुधवार को जगरनाथपुर पंचायत स्तरीय भाजपा कार्यसमिति व बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया. भाजपा मंडल महामंत्री सह प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, ज्योतिष कांत कुंवर व अजय कुमार दास मंडल प्रभारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यकर्ता को अपने बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा. कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया. ज्योतिष कांत कुंअर, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र मंडल, अजय अग्रवाल, हृदय नारायण उरांव, तल्लू हेंब्रम, संतोष ठाकुर, रघुनाथ मंडल, रंजीत उरांव, रतन साह, शीतल प्रसाद साह, गौतम कुमार, विकास विश्वास, अजय दास, अभित कुमार, प्रखंड महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित सभी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन