उमावि बिसनपुर का प्रभारी बीइओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
उमावि बिसनपुर का प्रभारी बीइओ ने किया निरीक्षण

उमावि बिसनपुर का प्रभारी बीइओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के उमावि बिसनपुर गुंजरा में बीपीआरओ सह प्रभारी बीइओ माधवेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा विभाग की नीति का शतप्रतिशत पालन कराने के उदेश्य से विद्यालय में कक्षा वार निरीक्षण कर पठन पाठन की गतिविधि पर विस्तार से बच्चों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि शिक्षकों का कर्तव्य के साथ जिम्मेदारी भी है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाय. शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी से काम करना है. तभी बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास होगा. अविभावक बच्चों को विद्यालय जरूर भेजे. ताकि शिक्षित होकर समाज के साथ परिवार को बेहतर वातावरण दे सके. विद्यालय निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन