महिला की गोली मारकर हत्या मामले में पति, शौतन, ससुर सहित 13 पर केस

Updated at : 21 Jan 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या मामले में पति, शौतन, ससुर सहित 13 पर केस

महिला की गोली मारकर हत्या मामले में पति, शौतन, ससुर सहित 13 पर केस

विज्ञापन

– बुधवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किया – देर रात एसपी ने घटना स्थल का जांच कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश लिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत की खाडी गांव में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने महिला को गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतका की मां राहेला खातुन ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर 13 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. नामजद आरोपित में पति, शौतन, ससुर सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. आवेदन में कहा, शादी के बाद से ही उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज किया जाता था. हमेशा फोन पर रो-रोकर बताती थी. जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. दहेज की मांग किया जा रहा था. आखिर में बेदर्दी से गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर देर रात में एसपी शिखर चौधरी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की मृतका की मां के द्वारा आवेदन देने के साथ कांड संख्या 11/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संस्था की धारा 103, 80, 85, 315 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मृतका के ससूर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार भेजा गया है. अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. निष्पक्ष जांच के लिए कटिहार से फॉरेंसिक टीम के द्वारा हर बिंदु पर जांच की गयी है. जांच सही दिशा में चल रहा है. हर हाल में मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन