दुर्गापुर गांव में महिला ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

Updated at : 06 Jun 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर गांव में महिला ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

दुर्गापुर गांव में महिला ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

विज्ञापन

नेहा देवी पूर्णिया के दीवानगंज दुर्गापुर मोहल्ले में किराये के मकान में अकेली रहती थी फोटो 8 कैप्शन- घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में एक महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नेहा देवी पति प्रेम निषाद दीवानगंज जिला पूर्णिया निवासी दुर्गापुर मोहल्ले में किराये के मकान में अकेली रहती थी. शुक्रवार की सुबह नेहा ने अपने किराए के घर में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मकान मालिक को जब इसकी जानकारी मिली तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों एवं उनकी मदद से नगर थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी व नगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जांच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि नेहा देवी का अपने पति प्रेम निषाद से विवाद चल रहा था. जो फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ दीवानगंज में रहते हैं. पति से अनबन के बाद नेहा दुर्गापुर में अलग मकान लेकर रह रही थी. जबकि उसका मायका कुछ ही कदम की दूरी पर है. जहां वह अक्सर आती-जाती रहती थी. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. कहते हैं थानाध्यक्ष महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह बात सामने आयी कि मृतिका का उसके पति से विवाद चल रहा था. वह अपने पति को छोड़कर किराए के कमरे में कई तीन वर्षों से रहती आ रही है. उसके दो बच्चे हैं. वह दोनों बच्चे उसके पति के साथ ही रहते हैं. आत्महत्या की वजह क्या है पुलिस जांच कर रही है. मृतक के परिजन की ओर से अब तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के आधार पर ही कांड दर्ज किया जायेगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया है. सुमन सिंह, नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन