रोमांचक मुकाबले में टग ऑफ वार में मोजीबी की टीम बनी विजेता

Updated at : 21 Jan 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में टग ऑफ वार में मोजीबी की टीम बनी विजेता

रोमांचक मुकाबले में टग ऑफ वार में मोजीबी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन

– म्यूजिकल चेयर मुकाबले में पूजा को मिली जीत कटिहार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सभी प्रशिक्षकों के लिए क्रीड़ोत्सव एवं कलामंथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया. क्रीड़ोत्सव के अंतर्गत आयोजित 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित कुमार (डब्ल्यूसीएस) ने प्रथम स्थान, आतिश रंजन ने द्वितीय स्थान तथा पप्पू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. शतरंज प्रतियोगिता में अमित कुमार (डब्ल्यूसीएस) विजेता एवं सुजीत कुमार उपविजेता रहे. तग ऑफ़ वॉर प्रतियोगिता में दो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. टीम मोज़ीबी (12 सदस्य) और टीम शिव (12 सदस्य) में प्रतिस्पर्धा हुई. जिसमें टीम मोज़ीबी ने विजय प्राप्त की,विजेता टीम में रंजीत कुमार, शकुर, बड़ा बाबू संजय कुमार, मोज़ीबी, ब्रजेश सहित अन्य कई प्रशिक्षक शामिल थे. कलामंथन के अंतर्गत आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संस्थान के लगभग सभी प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उप-प्राचार्य पूजा कुमारी विजेता बनी. इधर क्रिकेट टूर्नामेंट मुकेश बनाम संतोष के बीच खेला गया. जहां संतोष की टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही. मुकेश टीम ने पहले खेलते हुए दस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 84 रन बनायी. जवाबी पाली खेते हुए संतोष टीम के खिलाड़ियों ने एक विकेट के नुकसान पर 5.1 ओवर में 87 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन