गश्ती करें दुरूस्त, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई, एसडीपीओ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
गश्ती करें दुरूस्त, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई, एसडीपीओ

गश्ती करें दुरूस्त, शिकायत पर तुरंत करें कार्रवाई, एसडीपीओ

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध नियंत्रण बैठक हुई. सभी थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. एसडीपीओ ने बैठक में कहा कि अपराध पर नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने रात्रि, संध्या और दिवा गश्ती को नियमित व प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिया. गश्ती व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाकर असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से उन मामलों की समीक्षा की. जिनमें आरोपित फरार चल रहे हैं. ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा. ताकि अपराधी किसी अन्य थाना क्षेत्र में शरण लेकर बच न सकें. बैठक में मद्य निषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया. एसडीपीओ ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने और ऐसे धंधे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर कानून की गिरफ्त में लाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष तत्परता से कार्रवाई करें और आमजन 112 नंबर पर कॉल कर त्वरित सहायता प्राप्त करें. बैठक में पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, सेमापुर ओपी प्रभारी हरिप्रसाद, कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार, फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन