17, 18, 19 और 20 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में चलेगी आंधी जैसी हवा

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert

मौसम विभाग ने दी बारिश और तेज हवा की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. अगले एक सप्ताह के उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश और तेज हवा का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मौसम अगले तीन चार दिनों तक खराब रह सकता है. असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के दौरान भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच जोरदार बारिश हो सकती है. कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है. सिक्किम में 18 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट है. इन क्षेत्रों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी और बारिश

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 17 से 19 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल के बीच मौसम बिगड़ सकता है. 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 17 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं.

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में तेज हवा चल सकती है. वहीं, ओडिशा में 17 से 21 अप्रैल तक बारिश का दौर चलेगा. बिहार में 18 अप्रैल को मौसम का मूड बिगड़ सकता है. मध्य प्रदेश में 19 और 20 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा चल सकता है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

दक्षिण भारत का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक और तेलंगाना तक गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह, 19 और 20 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक के क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है.

Also Read: मौसम : IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola