एनटीयूसी इंटक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Updated at : 28 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीयूसी इंटक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

एनटीयूसी इंटक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

विज्ञापन

– कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक कटिहार एनटीयूसी इंटक की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति व मजदूर वर्ग के लोग शामिल हुए. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया. इस बैठक को संबोधित करते हुए कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने एनटीयूसी इंटक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया. मौके पर उन्होंने कहा कि एनटीयूसी (इंटक) के कटिहार जिलाध्यक्ष का पद रिक्त रहने की वजह से मजदूरों के हक- हुकुक की आवाज मजबूती से नहीं उठ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. प्रस्ताव लेते हुए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर प्रदेश नेतृत्व को सूची भेजी गई है. जैसे ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष के नाम पर मोहर लगेगी और पत्र भेजा जायेगा. उसी दिन कटिहार में भी जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी. उनको मनोनीत किया जायेगा. जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही मजदूर वर्ग, कमजोर वर्ग और समाज के अंतिम पायदान में खड़े लोगों की आवाज बनकर राजनीति करती है और जल्द ही जब जिला अध्यक्ष का घोषणा कर दिया जायेगा. एक बार फिर से कटिहार में मजदूर वर्ग के हक-हुकुक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जायेगी. मौके पर दिलीप मंडल, वेदानंद शर्मा, मोहर्रम खान, मानसिंह, फिरोज, शंकर राम, उमर अली, सत्यजीत कुमार सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन