क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारें

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारें

क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारें

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने व कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया. स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने व सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को मिले. इस पर प्रमुखता से चर्चा की गयी. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने किया. बैठक में क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें. लोगों को शत प्रतिशत लाभ कैसे मिले, प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया. एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले. परिवार नियोजन तहत पुरुष नसबंदी को लेकर क्षेत्रों में जागरूकता लाने पर चर्चा की गयी. समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन