जान बचानी है तो हेलमेट जरूर लगाएं

जान बचानी है तो हेलमेट जरूर लगाएं
– बिना हेलमेट बाइक चालक को यमराज का दिया संदेश कटिहार बिना हेलमेट बाइक चला रहें चालक के पास यमराज व चित्रगुप्त पहुंच रहे थे. उनकी जान लेने की बात कह रहे थे. उसमें चित्रगुप्त काउंटिंग कर बता रहा था आज बिना हेलमेट इतना आदमी सफर कर रहे हैं. निश्चित हमारा आज का कोटा पूरा हो जायेगा.क्योंकि जितने लोग हेलमेट नहीं पहनेंगे उतनी अधिक सड़क दुर्घटनाओं में मौत होगी. जबकि दूसरी ओर हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे हैं चालक के पास यमराज पहुंचकर उसे धन्यवाद दे रहे थे. कह रहे थे कि हेलमेट के कारण सड़क दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा न के बराबर होता है. फिर लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाकर मौत को क्यों आमंत्रण देते हैं. यह सारा वाक्या शहर के समाहरणालय के समीप देखने को मिला. जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने एक विशेष मुहिम शहरी क्षेत्रों में छेड़ कर रखी थी. इस मुहिम के तहत बिना हेलमेट चला रहे बाइक चालकों के पास यमराज व चित्रगुप्त के भेष में लोग जा रहें थे. तथा उन्हें हेलमेट लगाने की सलाह दे रहे थे. ताकि उनकी जान सुरक्षित व सलामत रहे. बताते चले कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर परिवहन विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. डीटीओ सुबीर कुमार ने बताया कि अगर आप बाइक चला रहे हैं तो हेलमेट अवश्य पहनें. कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें. सड़क पर यात्रा के दौरान नियंत्रित गति में वाहन चलाएं. सड़क नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कर सुरक्षित सफर करें. इस मौके पर एमभीआई त्रिपुरारी कुमार, राहुल सिंह सहित अन्य परिवहन कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




