जल्द आवास निर्माण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई, मुख्य पार्षद

जल्द आवास निर्माण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई, मुख्य पार्षद
नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा पहली किस्त के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करने वालों को चेतावनी कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सभी वार्डों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने की. सभी वार्डों के आवास सहायकों के साथ योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी. मुख्य पार्षद ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिल चुकी है. अब तक उन्होंने भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करें. अन्यथा ऐसे लाभुकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है. लेकिन कुछ लोग राशि प्राप्त करने के बाद भी लापरवाही बरत रहे हैं. जो स्वीकार्य नहीं है. मुख्य पार्षद ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने वार्डों में ऐसे लाभुकों की सूची तैयार करें. जिन्होंने पहली किस्त लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. उन्हें नोटिस देकर तय समय सीमा के भीतर निर्माण शुरू कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. धीरज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. जिसकी नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है. समय पर आवास निर्माण पूरा होने से ही पात्र परिवारों को इसका वास्तविक लाभ मिल पायेगा. यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित रिपोर्ट नगर पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराई जाय. आवास सहायकों ने अपने-अपने वार्डों की स्थिति से मुख्य पार्षद को अवगत कराया. निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी दी. मुख्य पार्षद ने आश्वासन दिया कि पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी. लापरवाही करने वालों पर सख्ती बरती जायेगी. समीक्षा बैठक के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण पूरा कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




