15 जून तक सीएमआर नहीं देने पर मिल होंगे ब्लैक लिस्टेड: डीएम

15 जून तक सीएमआर नहीं देने पर मिल होंगे ब्लैक लिस्टेड: डीएम
– समितियों पर होगा आपराधिक मुकदमा कटिहार जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार को समाहरणालय में आयोजित धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर से संबंधित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गयी. समीक्षा बैठक में शामिल सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं मिलर से एक-एक कर सीएमआर की प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में अनुपस्थित मिलरों से स्पष्टीकरण पूछने का दिया गया. समीक्षा के क्रम पाया गया कि कई मिलरों द्वारा मिल की क्षमता के अनुरूप दैनिक मिलिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है एवं न ही दैनिक सीएमआर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे प्रतिदिन सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है. सीएमआर आपूर्ति के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 जून 2025 को देखते हुए सभी मिलर को 22 घंटे मिलिंग करने का निर्देश दिया गया. सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को मिल कैम्प कर मिल की क्षमता के अनुसार दैनिक मिलिंग कराते हुए दैनिक सीएमआर की आपूर्ति करने तथा दैनिक मिलिंग एवं दैनिक सीएमआर आपूर्ति का मिलवार दैनिक प्रतिवेदन जिला सहकारिता पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी मिल पर आवश्यकता अनुसार जीपीएस लगी गाड़ियों एवं मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया. मिल की क्षमता के अनुसार दैनिक सीएमआर की आपूर्ति नहीं करने वाले मिल से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को दिया गया. धान हस्तांतरण नहीं करने वाली समितियों पर होगी कार्रवाई अग्रिम सीएमआर के विरूद्ध समतुल्य धान के हस्तांतरण के संबंध में पूछे जाने पर सभी मिलर द्वारा बताया गया कि समितियों से ससमय धान प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है. समय से धान प्राप्त हो जा रहा है. सभी मिलर को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नियमानुसार मिल द्वारा अग्रिम सीएमआर की आपूर्ति की जायेगी. किसी परिस्थिति में मिल द्वारा अग्रिम सीएमआर आपूर्ति के बदले समितियों से अग्रिम धान की मांग नहीं की जायेगी और न ही ऐसा नियम विरूद्ध कार्य किसी भी मिलर द्वारा किया जायेगा. मिल द्वारा अग्रिम सीएमआर की आपूर्ति के पश्चात नियमानुसार तीन दिनों के अन्दर समतुल्य धान का हस्तांतरण मिल को कराने का निर्देश सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिया गया. अग्रिम सीएमआर के विरूद्ध नियमानुसार धान हस्तांतरण नहीं करने वाली समितियों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया. समतुल्य धान हस्तांतरण के पश्चात नियमानुसार तीन दिनों के अन्दर सीएमआर की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जिला प्रबंधका, राज्य खाद्य निगम एवं प्रबंध निदेशक, सहकारिता बैंक कटिहार को दिया गया. निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति का निर्देश समीक्षा के क्रम में सभी मिलर द्वारा आपूर्ति के लिए शेष सीएमआर को 12 से 13 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति कर लेने की बात कही गयी. डीएम ने सभी उसना राईस मिल के संचालकों को आवंटित लक्ष्य के लिए कार्य योजना बनाकर 15 जून से पूर्व तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने के निर्देश दिया गया. कहा गया कि जिन मिलरों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति 15 जून तक नहीं की जायेगी. उन्हे काली सूची में सूचीबद्ध करने व प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




