कुरसेला में एनएच-31 पर हाइवा-कंटेनर में भीषण टक्कर, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
कुरसेला में एनएच-31 पर हाइवा-कंटेनर में भीषण टक्कर, चालक की मौत

कुरसेला में एनएच-31 पर हाइवा-कंटेनर में भीषण टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन

– दुर्घटना के बाद तकरीबन दो घंटे तक हाइवा का चालक हाइवा में फंसकर ज़िन्दगी मौत से जूझता रहा – दुर्घटना के बाद एनएच पर लगा दो किलोमीटर का लंबा जाम, पांच घंटे तक आवागमन रहा ठप – यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी, लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल आने-जाने हो रहे विवश फोटो 9कैप्शन- दुर्घटना स्थल पर चालक को बाहर निकालने के प्रयास में जमा भीड़ इस भीषण हादसा में कंटेनर का खलासी हुआ बुरी तरह से घायल दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक हाइवा चालक ज़िन्दगी और मौत से जूझता रहा कुरसेला एनएच 31 पर कुरसेला, कटरिया सिमड़गाछ के समीप बुधवार सुबह हाइवा-कंटेनर की आमने- सामने भीषण टक्कर हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि हाइवा चालक की पीएचसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी जबकि, कंटेनर का खलासी बुरी तरह से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगले भाग का परखच्चा उड़ गया और चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह से चिपक गया. दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक हाइवा चालक ज़िन्दगी मौत से जूझता रहा. पुलिस ने जेसीबी व लोगों की सहायता से चालक को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पीएचसी कुरसेला पहुंचाया. पीएचसी में चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया. कंटेनर का घायल खलासी का पीएचसी में उपचार किया. चिकित्सक ने घायल खलासी को खतरे से बाहर बताया. दुर्घटना में हाइवा का मृत चालक तलबाबू सोरेन (31) पिता संजोकर सोरेन ककड़बाग गौंड़ा का निवासी था. जबकि कंटेनर का घायल खलासी आयुष कुमार (24) पिता मंटू यादव इंडा बाजार भागलपुर का निवासी बताया है. यह सड़क दुर्घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई. घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गयी. हादसे की खबर पाकर कटरिया गांव के आसपास की महिलाओं की भीड़ लग गयी थी. सड़क के बीच दुर्घटना होने से कोसी सड़क पुल से कटरिया तक लगभग दो किमी में वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटा कर सड़क का परिचालन लगभग पांच घंटे बाद सुचारु बनाया. एनएच पर जाम से परेशान रहे लोग सड़क जाम में फंसे वाहन परेशान बने रहे. जाम में मालवाहक वाहन ट्रक व यात्री बस सहित लग्जरी छोटे बड़ा वाहन एम्बुंलेस फंसा रहा. जाम के विकट स्थितियों के बीच से बाइक तक को गुजर पाना मुश्किल हो गया था. बसों पर सवार यात्री जल्द जाम टूटने को लेकर उतावले देखे गये. कॉलेज, स्कूल की छात्रा जाम के विलंब को लेकर पैदल बढ़ कर आगे गंतव्य की ओर आगे बढ़ती देखी गयी. अनेकों महिला, पुरुष यात्री बच्चों के साथ समानों को लेकर कुरसेला व कटरिया की तरफ पैदल जाते देखे गये. सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ने से कुरसेला के बस पड़ाव पर लगभग चार घंटा सन्नाटा पसरा रहा. बसों के पड़ाव पर पहुंचने के यात्री इंतजार करते पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन