झमाझम बारिस ने लौटाई धान व मखाना किसानों की मुस्कान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 10:52 PM

विज्ञापन

भीषण गर्मी से भी आमलोगों को मिली राहत

विज्ञापन

कोढ़ा. मानसून के झमाझम बरसात के कारण मंगलवार को किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठे. खासकर मखाना व केला किसानों को बारिश से काफी राहत मिली है. बारिश होते ही धान रोपनी करने वाले किसान अपने खेतों की ओर बढ़ चले और खेत को तैयार कर धान रोपनी करने में जुट गये. जो किसान धान का रोपनी कर चुके किसान फसल को नये सिरे से सवांरने व अच्छी फसल की उम्मीद लिए देखभाल में जुट गए हैं. साथ ही मंगलवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से आमजनों को प्रचंड गर्मी व तेज धूप से राहत मिली है. जिले के कोढ़ा प्रखंड में मखाना की खेती तो होती ही है. धान के मामले में यह क्षेत्र धान का कटोरा कहा जाता है. किसानों के तरक्की के पीछे प्रखंड क्षेत्र में उत्पादित मखाना व केला के बाद मक्का व धान के लिए यह इलाका चर्चित है. बारिश कम होने के कारण धान का बिचड़ा जो देर से तैयार हो रहा था. बारिश के होते ही लहलहा उठा है. खेतों में धान रोपनी के गीत गूंजने लगी है. कुछ किसान तो अपने खेतों में धान की रोपनी कर भी चुके हैं. मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद किसान धान रोपनी में जुट चुके हैं. विदित हो कि पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों विशेषकर कटिहार में मखाना की भरपूर खेती होती है. यहां के किसानों की उन्नति का कारण भी मखाना है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में उत्पादित मखाना ने यहां के किसानों को दुनिया भर में नाम दिलाया है. कोढ़ा के दर्जनों किसान हैं जिन्होंने मखाना खेती के जरिये अपनी किस्मत को चमकाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन