बारसोई में झमाझम बारिश से मिली राहत, जलजमाव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
बारसोई में झमाझम बारिश से मिली राहत, जलजमाव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी

शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां पिछले आठ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी. दूसरी ओर नगर क्षेत्र की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी

विज्ञापन

आठ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत बारसोई शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां पिछले आठ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी. दूसरी ओर नगर क्षेत्र की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी. बारिश के बाद बारसोई बाजार सहित कई मुख्य व संपर्क सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिनभर आसमान में छाए बादलों के बीच हुई तेज बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया. लंबे समय से प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि राहत की यह बारिश नगर क्षेत्र के कई इलाकों में मुसीबत बनकर भी सामने आई. सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया. जबकि दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव हो जाना नगर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है. नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आगामी मानसून के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन