निगम के सफाईकर्मियों की शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच

निगम के सफाईकर्मियों की शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच
कटिहार नगर निगम की ओर से अपने सफाई कर्मचारी व कर्मियों के लिए सोमवार को नगर निगम समीप टाउन हॉल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपमेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार के साथ कई वार्ड पार्षद मौजूद थे. शिविर में नगर निगम कर्मियों की चिकित्सा जांच सदर अस्पताल के डॉ एके देव, उर्मी पोद्दार ने किया. मौके पर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए डॉक्टरों ने नगर निगम कर्मियों को कई टिप्स भी दिये. जांच उपरांत निशुल्क दवाई भी बांटी गयी. मौके पर मेयर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के प्रति निगम प्रशासन काफी सजक है. नगर निगम कर्मियों के लिए समय- समय पर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. ताकि नगर निगम के कर्मियों के अच्छे से स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










