पीएचसी में 15 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
पीएचसी में 15 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

पीएचसी में 15 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी. क्षेत्र से आई प्रथम, द्वितीय, तिमाही गर्भवती महिला के खून, यूरिन, ब्लड प्रेशर, वजन, ऊंचाई आदि की जांच की गयी. गर्म में पल रहे शिशु की स्थिति को देखा गया. जांचोंउपरांत डॉक्टरी परामर्श के साथ अल्पाहार भी दिया. गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की जांच के पश्चात सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की सलाह दी गयी. शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. खानपान के बारे में बताते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की टेबलेट दी गयी. पीएचसी काउंसलर रंजन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई है. स्वास्थ्य कर्मीगण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन