विशेष शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन के मामलों का हुआ निष्पादन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन के मामलों का हुआ निष्पादन

विशेष शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन के मामलों का हुआ निष्पादन

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के बासगाढ़ा में डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी के नेतृत्व में आयोजित की गयी. शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देना और उनका त्वरित लाभ दिलाना था. हर टोला, हर परिवार, हर सेवा तथा सरकार आपके द्वार जैसी लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में यह एक अहम प्रयास रहा. मुखिया ने बताया शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, जन-धन योजना, पीएम आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व शौचालय निर्माण जैसी अनेक सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गयी. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवक, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन