हवा महल हो गया जर्जर, लोगों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
हवा महल हो गया जर्जर, लोगों को हो रही परेशानी

प्रखंड की विनोदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करीब आठ वर्ष पूर्व निर्मित हवामहल अब जर्जर अवस्था में पहुंच गया है

विज्ञापन

कोढ़ा.

प्रखंड की विनोदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करीब आठ वर्ष पूर्व निर्मित हवामहल अब जर्जर अवस्था में पहुंच गया है. हवामहल का फर्श कई स्थानों पर टूट गया है. इससे यहां आने वाले ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के दिनों में यह हवामहल महादलित समुदाय के लोगों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बना रहता है. सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां आकर आराम करते हैं. लेकिन फर्श की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें बैठने और लेटने में परेशानी हो रही है.ग्रामीणों ननकू ऋषि, दिनेश ऋषि सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह हवामहल काफी हवादार है, जिसके चलते गर्मी के मौसम में यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है. उन्होंने कहा कि यदि इसका जल्द मरम्मत नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है.ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हवामहल की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन