हरिनाम संकीर्तन व रासलीला को निकाली भव्य कलशयात्रा

हरिनाम संकीर्तन व रासलीला को निकाली भव्य कलशयात्रा
हसनगंज हरखा बंगाली किसान टोला गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला के सफल आयोजन को लेकर रविवार को कलशयात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में सैकड़ों महीला सर पर कलश रख भगवान श्रीकृष्ण के नारों के साथ चौहान टोला के रास्ते भोगा भटगामा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभर फरही यादव टोला होते हुए पुनः हरखा बंगाली टोला यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई. वकील मंडल, अनिल मंडल, विजय मंडल, गणेश मंडल, जमलाल मंडल, दशरथ मंडल, सुमित मंडल, प्रदीप मंडल, कमल मंडल, रवि मंडल सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला का आयोजन होगा. गांव में सुख समृद्धि व आपसी भाईचारा बना रहे इसको लेकर हर वर्ष यह भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. बताया हमलोग किसान जाति के लोग हैं. अपनी संस्कृति व धरोहर को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं. सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










