कटाव से गंगा नदी में ड़ेढ़ दर्जन घर समाये

Updated at : 12 Sep 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव से गंगा नदी में ड़ेढ़ दर्जन घर समाये

कटाव से गंगा नदी में ड़ेढ़ दर्जन घर समाये

विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो रहे हैं प्रभावित परिवार अमदाबाद प्रखंड के पार दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में गंगा नदी के भीषण कटाव से चपेट में आकर डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों का फूंस का घर कटकर गंगा नदी में समा गया है. गंगा नदी से हो रहे कटाव के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. लोग आनन फानन में अपने घरेलू सामान निकलने में लगे थे. मौके पर वार्ड सदस्या रूपाली देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को अचानक गंगा नदी से कटाव होने लगा. जिसके चपेट में आकर यदु मंडल, मानिक मंडल, संजय मंडल, अरुण मंडल, मनोज मंडल,सोनमती देवी, निखिल मंडल, मकबूल हुसैन, मुमताज, निखिल मंडल, विजय मंडल, गोविंद मंडल सहित डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों का घर नदी में कट कर समा गयी है. कटाव के बाद विस्थापित परिवारों में कोहरा मच गया है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जायें. कारण यह की प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गंगा नदी की जलस्तर में पिछले दो दिनों से काफी वृद्धि हुई है. इस संदर्भ में अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी बीस परिवारों का घर कटने का रिपोर्ट दिया है. विस्थापित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन मुहैया कराई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन