हैनिमेन की जयंती विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में मनायी गयी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
हैनिमेन की जयंती विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में मनायी गयी

हैनिमेन की जयंती विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में मनायी गयी

विज्ञापन

कटिहार महर्षि मेंही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बड़े ही उत्साह के साथ हेनिमेन जयंती विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया गया. महर्षि मेंही चैरिटेबल ट्रस्ट के न्यासी तथा माहविद्यालय के सचिव निर्मल डालमिया ने बताया की विश्व होमियोपैथी के जनक डॉ हैनिमेन की 270वीं जयंती विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. उनके होमियोपैथी के प्रति अमूल्य योगदान को याद किया गया. सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गुलाब चंद मेहता ने दीप प्रज्वल्लित कर किया. इस अवसर पर प्रार्चाय डॉ अभिनव राज, डॉ चंद्र किशोर, डॉ विपुल, डॉ अमृता, डॉ वंदना तथा महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इस अवसर पर ड्रग ड्रामा, नाटकीय मंचन तथा होमियोपैथी के विषयों पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सचिव प्राचार्य तथा आचार्य ने हैनिमेन के जीवन पर प्रकाश डाला. होमियोपैथी चिकित्सा जगत में हैनिमेन के डायनामिक पद्धति के आविष्कार पर चर्चा की. मुख्य अतिथि ने बताया की होमियोपेथी चिकित्सा खासकर भारत के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के लिए सुलभ एवं सस्ती चिकित्सा पद्धति है. अंत में प्राचार्य डॉ अभिनव राज ने कॉलेज के सभी अतिथि, छात्र छात्राओ तथा कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन