विस्थापित परिवारों के लिए गुरनानी का तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे

विस्थापित परिवारों के लिए गुरनानी का तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे
कटिहार गंगा कटाव विस्थापितों के पुनर्वास फुटकर दुकानदारों आदि मांगे को लेकर समाहरणालय के समक्ष चल रहे इंदिरा पार्क में आमरण अनशन प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी का शुक्रवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा. तीसरे दिन अनशन पर बैठने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ गयी. उनका साथ देते हुए 60 की संख्या में विस्थापित लोग, फुटकर दुकानदार शामिल हुए. विस्थापित महिलाओं ने कहा कि जब तक मांगों को लेकर विचार नहीं किया जाता है. तब तक यह आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा. अनशन पर बैठे महिलाओं ने कहा कि आगे जिउतिया का पर्व है. अपनी संतान की लंबी आयु को लेकर हर माता यह पर्व करती है. इस बार हम सभी का पर्व इस अनशन स्थल पर ही होगा. महिलाएं यहीं पर बैठकर पर्व का व्रत करेंगी. यहीं पर डलिया भी साजेंगी. अनशन पर बैठे राजेश गुरनानी ने कहा कि हमारी तीन सूत्री मांग की लेकर अभी तक कोई पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कहा की गंगा कटाव पीड़ित वर्षों से बेघर है. अपने अस्थाई आशियाना को लेकर वह लड़ते आ रहे हैं. लेकिन ना तो कटिहार के सत्ता में रहने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि इन्हें इनका हक नहीं दिला पा रहे. जबकि इसके लिए बिहार सरकार ने राशि काफी पहले जिला प्रशासन कटिहार को दे दी है. लेकिन जिला प्रशासन की इच्छा शक्ति नहीं होने के कारण विस्थापित परिवारों का यह हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




