चंदेली भर्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

Published at :25 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
चंदेली भर्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के बीच 101 कन्याओं व सौभाग्यवती महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली.

विज्ञापन

101 कन्याओं ने लिया हिस्सा

हसनगंज. प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित चंदेली भर्रा शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के बीच 101 कन्याओं व सौभाग्यवती महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलशयात्रा मंदिर परिसर से चलकर कालसर पोखर में जल भरकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः चंदेली भर्रा शिव मंदिर प्रांगण पहुंच समाप्त हुई. कपिल मोहन ठाकुर सहित पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होना है. जिसको लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा को लेकर पूजा कमेटी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पूख्ता इंतजाम किए गए थे. बताया कलशयात्रा दौरान गांव की सुख समृद्धि व शांति को लेकर भगवान भोलेनाथ से कामना की गयी. इस अवसर पर पूजा कमेटी सदस्यग व श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन