मनिहारी गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

मनिहारी गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

विज्ञापन

बनारस से गंगा आरती करने पहुंचे थे भक्त – मनिहारी विधायक, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष समेत हजारों लोग हुए गंगा आरती में शामिल मनिहारी मनिहारी गंगा घाट पर शनिवार देर शाम गंगा सप्तमी के मौके फर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. गंगा आरती का आयोजन मनिहारी – साहिबगंज अंतराज्जीय फेरी सेवा की ओर से किया गया. गंगा सप्तमी के अवसर पर काशी विश्वनाथ नगरी के पुरूष भक्तों की ओर से वादय व स्वरयुक्त महागंगा आरती का आयोजन किया गया. महिला भक्तों ने भी आरती की. गंगा घाट पर सर्वप्रथम विशेष पूजा अर्चना पुरोहितों ने की. दीप प्रज्वलित किया गया. गंगा घाट पर भक्ति का माहौल था. मनिहारी में बनारस की झलक दिख रही थी. पवित्र गंगा नदी में गंगा आरती की एक झलक पाने के लिए लोग बहुत दूर दूर से पहुंचे थे. गंगा आरती में भी शामिल हुए हैं. मां गंगा के जयकारे, ढोल नगाड़े की गूंज और आरती की मधुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय था. हर तरफ गंगा माता की जय गुंज रहा था. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन भी पहुंचे थे. विधायक व पूर्व आयोग अध्यक्ष ने गंगा आरती के आयोजन के लिए आयोजक को बधाई दिया. काशी विश्वनाथ महाकाल डमरू सेवा समिति काशी कुणाल बाबा की टीम पहुंची है विशेष पूजन हुआ. सप्तमी में विशेष पूजा कर गंगा को बुलाया जाता है. मौके पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, अमदाबाद नगर मुख्य पार्षद बबलू मंडल, साहिबगंज जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, नीमा मुखिया रामजी यादव, नगर पार्षद श्रवण कुमार, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, चिन्मय अतीत सिंह, फेरी सेवा समिति प्रबंधक प्रताप यादव, नलिनि सिन्हा, डाॅ ओमप्रकाश पांडे, शिवराज पांडे, प्रमोद यादव, नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर, प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, गणेश गुप्ता, तोफेज, करीम, गजेनद्र यादव, अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव, मौनेन्द्र यादव, निरंजन यादव, प्रिंस पीके, राजेन्द्र यादव, रामसुरेश यादव, विनायक पांडे, रजी इमाम, प्रभाकर साह, सुगी ओझा, नवीन झा, सुनील साह, सुनील सिंह, मनिशंकर पांडे, बलराम गुप्ता आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन