बलिया बेलौन थाना में गुंडा परेड आयोजित

Updated at : 28 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन थाना में गुंडा परेड आयोजित

बलिया बेलौन थाना में गुंडा परेड आयोजित

विज्ञापन

बलिया बेलौन आगामी पर्व त्यौहार व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार बलिया बेलौन थाना प्रांगण में गुंडा परेड का आयोजन रविवार को किया गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गुंडा परेड एक सामान्य प्रक्रिया है. जहां अपराधियों की नियमित रूप से थाना परिसर में बुलाया जाता है. उन्हें परामर्श दिया जा सके. अपराधिक छवि में सुधार लाकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. इस अवसर पर गुंडा परेड में शामिल सभी लोगों से उनका नाम, पता, मोबाइल नम्बर की जानकारी ली गयी. थानाध्यक्ष ने उन्हें साफ शब्दों में चेतावनी दी के वे अपराधिक प्रवृत्ति से दूर रहकर शांतिपूर्ण व सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करें. अन्यथा वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन