कलश शोभा यात्रा में कन्याएं व महिलाओं बड़ी संख्या में हुई शामिल

Updated at : 10 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा में कन्याएं व महिलाओं बड़ी संख्या में हुई शामिल

कलश शोभा यात्रा में कन्याएं व महिलाओं बड़ी संख्या में हुई शामिल

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के रूपसपुर गांव में शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया. कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व गंगा जल से भरे कलश के साथ हुआ. महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की. शोभायात्रा में बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं. पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा दिखा और वातावरण जयकारों से गूंज उठा. इस अवसर पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान के पुत्र गौरव पासवान भी कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और युवा शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन