सिमना पब्लिक स्कूल में बालिका दिवस का आयोजन

सिमना पब्लिक स्कूल में बालिका दिवस का आयोजन
बलिया बेलौन लड़कियों को सशक्त बनाने, उनके सामने चुनौती जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह, सुरक्षित वातावरण, सम्मान आदि के प्रति जागरूकता लाने के लिए सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. विद्यालय के डायरेक्टर ज़ाकिर हुसैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की लड़कियां किसी भी मामले में अब पीछे नहीं है. केवल उन्हें अधिकार के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. लड़कियां उच्च पदों पर चयनित होकर लड़कों के बराबरी में पहुंच गयी है. हमारे समाज में आज भी लिंग का भेदभाव है. लकड़ियों में शिक्षा व जागरूकता से लिंग का भेदभाव मिटाया जा सकता है. बाल विवाह जैसी कुप्रथा को शिक्षा के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है. इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय लड़कियों के अधिकारियों, शिक्षा को बढ़ावा देना है. छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे का सपना को साकार करने, अपने अधिकारों को प्राप्त करने का संदेश दिया. मौके शिक्षक, शिक्षिका, छात्रा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




