माई बहिन मान योजना को लेकर आफताब कंचन ने महिलाओं को दी जानकारी

Updated at : 07 Jun 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
माई बहिन मान योजना को लेकर आफताब कंचन ने महिलाओं को दी जानकारी

माई बहिन मान योजना को लेकर आफताब कंचन ने महिलाओं को दी जानकारी

विज्ञापन

बलिया बेलौन महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान को ध्यान में रखकर कांग्रेस की ओर से शुरू की गयी माई बहिन मान योजना की जानकारी के लिए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से योजना की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आफताब कंचन ने की. जिनके नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं के बीच योजना के उद्देश्यों व लाभों को विस्तार से साझा किया गया. स्थानीय महिलाएं, युवतियां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. आफताब कंचन ने कहा यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कांग्रेस सदैव महिलाओं की भागीदारी व अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता के साथ-साथ 2500 रुपया प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जायेगी. इसके अतिरिक्त, महिला कल्याण, स्वावलंबन व जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान भी चलाया जायेगा. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया. कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया. आफताब कंचन ने यह भी कहा कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करती है. उसे सरकार बनने पर पूरा करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन