सालमारी बाजार में गैस रिफिलिंग से दुर्घटना की आशंका

सालमारी बाजार में गैस रिफिलिंग से दुर्घटना की आशंका
बलिया बेलौन सालमारी चौक बाजार में इन दिनों खुलेआम गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है. जिसकी वजह से यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले इस बाजार में इस प्रकार खुलेआम सड़क के किनारे दुकान खोल कर ऑटो में गैस भरने की वजह से कभी-कभी नोजल लीक होने से यहां अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो जाता है. कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है. जिससे यहां बाजार में अनहोनी होने से बचाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




