गंगा नदी के जलस्तर में फिर हुई हल्की वृद्धि, सड़क पर पहुंचा पानी

प्रखंड में बाढ़ का पानी काफी तेजी से हट रहा है. इस दौरान गंगा नदी के जलस्तर में फिर से हल्की वृद्धि हुई है.
अमदाबाद. प्रखंड में बाढ़ का पानी काफी तेजी से हट रहा है. इस दौरान गंगा नदी के जलस्तर में फिर से हल्की वृद्धि हुई है. बाढ़ का पानी हटने से खरपतवार के सड़न से गंदगी फैली रही है. साथ ही दुर्गंध हो रहा है, जिससे लोग संक्रमित रोग से ग्रसित भी हो रहे है. बाढ़ के पानी के बहाव के कारण कई स्थानों पर सड़क भी जर्जर हो गयी है. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भीषण बाढ़ आया था, जिस वजह से प्रखंड सभी पंचायतों के अधिकांश गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था. वर्तमान समय में गांव से पानी निकल गया है. खरपतवार की सड़न से दुर्गंध हो रहा है. जिस वजह से मच्छरों का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है. मच्छरों की आतंक से शाम ढलते ही लोगों को अपने घर के अंदर मच्छरदानी लगाकर दुबकना पड़ता है. जलेबी टोला, सूबेदार टोला, घेरा गांव, झब्बू टोला, बालमुकुंद टोला, लक्खी टोला सहित अन्य गांव के लोगों ने ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




