निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आज

Updated:
विज्ञापन
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आज

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आज

विज्ञापन

बलिया बेलौन सम्यक संकल्प फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं प्रवक्ता विष्णु अग्रवाल ने बताया की तीसरा निशुल्क जांच शिविर वृंदावन मंदिर परिसर, ढेना बगछल्ला आजमनगर में रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जायेगा. शिविर में आंखों की मशीनों द्वारा जांच करके, दवा और जरूरतमंदो के बीच चश्मा भी वितरित किया जाएंगे. समाज का हर तबका इस शिविर का लाभ उठा सकता है. इस अभियान को सफल बनाने में अखंड ज्योति फाउंडेशन पूर्णिया की भूमिका रहेगी. सभी ऑपरेश पूर्णिया स्थित संस्थान में होंगे. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिन्द पक चुका है उनको चिन्हित कर निशुल्क ऑपरेशन भी करवाया जायेगा. उन मरीजों के ऑपरेशन से संबंधित, सारे खर्च एवं बस से ले जाना, रहना, खाना-पीना, ऑपरेशन, दवा व चश्मे और वापस पहुंचाना फाउंडेशन के द्वारा किया जायेगा. सभी समाज सेवकों से अपील की हैं वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो को अवगत करायें, ताकि हर कोई लाभ उठा सके. निशुल्क जांच शिविर से महानंदा की दोनों तरफ की आबादी को मोतियाबिन्द मुक्त करना है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन