हेल्थ कैम्प में नि:शुल्क जांच कर दवा का वितरण

Updated:
विज्ञापन
हेल्थ कैम्प में नि:शुल्क जांच कर दवा का वितरण

हेल्थ कैम्प में नि:शुल्क जांच कर दवा का वितरण

विज्ञापन

– आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को जांच के बाद दिया गया दवा कटिहार बठेली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 में कुपोषण उन्मूलन को लेकर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार तथा प्राइमरी हेल्थ सेंटर,कटिहार की मदद से एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्र के बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच की गयी. साथ ही साथ हेल्थ चेक अप करके उन्हें मेडिसिन भी दी गयी. बच्चों का हाइट तथा वेट भी लिया गया. डॉ नंदिता कुमारी, (होम साइंटिस्ट) कृषि विज्ञान केंद्र ने कुपोषण से बचने के बारे में बताया. इस अवसर पर डॉ नंदिता कुमारी, पीएचसी सदर के डॉ आनंद कुमार, एएनएम सोनी सुमन, जुली कुमारी, विद्या कुमारी आशा, केंद्र की सेविका नूतन देवी,आरएवेई की स्टूडेंट और कई महिला पुरुष किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन