डीईओ सहित शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन
डीईओ सहित शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों का तबादला

जिले में पदस्थापित विभिन्न विभागों के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

विज्ञापन

आलोक बने कटिहार के डीईओ

कटिहार. जिले में पदस्थापित विभिन्न विभागों के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार को कोसी प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर सुपौल के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी को कटिहार का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी का स्थानांतरण किशनगंज के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में किया गया है, जबकि साक्षरता एवं माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम शंकर झा को समस्तीपुर का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश को पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है. इस बीच समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार का स्थानांतरण पूर्णिया कर दिया गया है. इसी तरह जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग मधेपुरा के सहायक निदेशक के पद पर तैनात सुश्री यशस्वी को कटिहार का सहायक निदेशक बनाया गया है. एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक जिला बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक पद पर रविशंकर तिवारी को तैनात किया गया है. श्री तिवारी फिलहाल किशनगंज के सहायक निदेशक पद पर कार्यरत है. उल्लेखनीय है कि यह पद पिछले कई महीनों से रिक्त पड़ा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन