कटिहार में चार दिवसीय बिहार स्टेट चेस चैंपियनशिप का आगाज

कटिहार में चार दिवसीय बिहार स्टेट चेस चैंपियनशिप का आगाज
कटिहार शहर के अग्रसेन भवन में गुरुवार से चार दिवसीय बिहार स्टेट चेस चैंपियनशिप का आगाज हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन कटिहार जिला के डीसीए संगठन के बैनर तले किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल, डॉ शंभू नाथ, गीत अविनाश, डॉ आलोक राज, पीयूष कुमार, संजीव सुरेखा, विकास खंडेलिया सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाले प्रतिभागियों को पांडिचेरी में आयोजित होने वाली नेशनल चेस चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार कटिहार में इस स्तर की चैंपियनशिप आयोजित होना जिले के लिए गर्व की बात है. प्रतियोगिता में बिहार के करीब 19 जिलों से 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं. प्रतियोगिता को लेकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि शतरंज बच्चों के बौद्धिक विकास व मानसिक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










