उत्पाद विभाग की छापमारी में 63 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापमारी में  63 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापमारी में 63 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन

फाइल 4उत्पाद विभाग की छापमारी में 63 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 63.280 लीटर शराब बरामद कर चार तस्कर को गिरफ्तार किया है.मद्य निषेध टीम ने बरारी थानांतर्गत सोती बांध किनारे छापेमारी कर.अमला देवी तथा विवेक कुमार को 45.000 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है .वहीं उत्पाद विभाग की एक अलग टीम ने आजमनगर के पंका में छापेमारी कर सड़क किनारे से वीरेंद्र सिंह को एक बाइक पर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चला कर नालंदा जिला के अरविंद चौहान को 17.280 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की छापेमारी में कुल 45.000 लीटर देसी शराब तथा 18.280 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद कर एक बाइक के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन