सड़क निर्माण कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास

Updated at : 06 Oct 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास

सड़क निर्माण कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के कबैया से तिनगछिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क का मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत तकरीबन 01 करोड़ 68 लाख 92 हजार 932 रुपए से बनने वाली पक्की सड़क निर्माण कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने शिलान्यास किया. कहा, यह एक महत्वपूर्ण सड़क है. खासकर किसानों के लिए ज्यादा लाभकारी व उपयोगी साबित होगा. सड़क निर्माण हो जाने से किसानों को किसानी करने में सुविधा होगी. लंबे समय से दो जिला व दो विधानसभा को जोड़ने वाली कच्ची सड़क की पक्कीकरण की मांग हो रही थी. किसानों को खेती करने सहित आवाजाही करने में काफी परेशानी होती थी. मजदूरों सहित किसानों को अपने फसल को पूर्णिया गुलाबबाग मंडी तक ले जाने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ती थी. सड़क बन जाने से किसान सहित राहगीरों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी. इसी कड़ी में 05 करोड़ 30 लाख की लागत राशि से बनने वाली महेश चौक बेलवा से अब्बास चौक सिसिया मुशहरी तक लम्बी सड़क का पक्कीकरण व कालीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. साथ ही भावाडा़ पंचायत अंतर्गत राजेंद्र झा पोखर से टेंगाबाडी़ अनिल यादव के घर तक लगभग 01 करोड़ 70 लाख की लागत राशि से बनने वाली पक्की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंअर, शीतल प्रसाद शाह, गौतम कुमार, विकास विश्वास, उपप्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल सहित कटिहार व भावाडा़ पंचायत के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन