दूसरे दिन भी केबी झा कॉलेज में छात्रों ने घंटों तक किया हंगामा

Updated at : 10 Apr 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी केबी झा कॉलेज में छात्रों ने घंटों तक किया हंगामा

दूसरे दिन भी केबी झा कॉलेज में छात्रों ने घंटों तक किया हंगामा

विज्ञापन

– प्रवेश पत्र में त्रुटियों का कर्मचारी व शिक्षक भुगत रहे प्रतिदिन खामियाजा – 11 अप्रैल की परीक्षा को दस अप्रैल को लेने पर अड़े आक्रोशित छात्र – कर्मचारियों व शिक्षकों ने समझा बुझाकर किया मामला शांत कटिहार स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 के प्रवेश पत्र में त्रुटियों का खामियाजा इन दिनों कर्मचारी व शिक्षकों को प्रतिदिन भुगतना पड़ रहा है. परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के हो हंगामा से कॉलेज प्रशासन तक नाकोदम है. लगातार तीसरे दिन भी केबी झा कॉलेज में शुक्रवार की अहले सुबह छात्रों ने हो हंगामा किया. छात्राें का कहना था कि प्रवेश पत्र में उनलोगों की परीक्षा दस अप्रैल को दशार्या गया है. जबकि कॉलेज पहुंचने पर जानकारी दी गयी कि उनलोगों की उक्त विषय की परीक्षा 11 अप्रैल को है. फिर क्या था छात्रों की भीड़ उग्र रूप ले ली. परीक्षा विभाग पहुंचकर गुस्साये छात्रों ने 11 अप्रैल की परीक्षा दस अप्रैल को ही लेने की मांग करने लगे. घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा से शिक्षक व कर्मचारी परेशान हो गये. इस दौरान परीक्षा विभाग आज की होने वाली परीक्षा की तैयारी में जहां मशगुल था. दूसरी ओर दूसरे दिन होनेवाली विषय की परीक्षा के परीक्षार्थी जमकर हो हंगामा किया. उनलोगों ने इस दौरान परीक्षा विभाग, कॉलेज प्रशासन और पीयू के परीक्षा विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की. मामले को शांत करा रहे कर्मचारियों में प्रभारी लेखपाल राहुल आनंद समेत अन्य शिक्षकों का कहना है कि छात्रों की उग्र भीड़ के मद्देनजर पहले तो वे लोग अपने को बचाव करने लगे रहें. बाद परीक्षार्थियों को नोटिस पर चिपका कर, सादे पेपर में लिखकर अवगत कराया गया कि उनसभी की परीक्षा अगले दिन 11 अप्रैल को ही होगी. तब जाकर आक्रोशित छात्र छात्राएं शांत हुए. हालांकि इस दौरान केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की होने वाली विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करा लिया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन