चांद के दीदार के बाद सजा चांद बाजार, आज मनायी जाएगी ईद

चांद के दीदार के बाद सजा चांद बाजार, आज मनायी जाएगी ईद
कटिहार चांद का दीदार शुक्रवार को होने के बाद शनिवार को ईद पर्व मनाया जाएगा. बड़े ही उत्साह के और हर्षोल्लास के साथ लोग ईद पर्व मनाएंगे. ईद पर्व से एक दिन पूर्व शुक्रवार को लोग अपने पर्व की अंतिम तैयारी में जुटे रहे, लोगों ने माहे रमजान पाक महीना का शुक्रवार को आखिरी दिन रोजा रखा और संध्या कई स्थानों पर गंगा जमुनी रिश्ते का पैगाम देते हुए हिंदू और मुस्लिम भाई सभी मिलकर एक साथ इफ्तार भी किया. सुबह बाजार में ईद पर्व को लेकर काफी चहल गर्मी भी रही. लोग पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में अंतिम तयारी में लगे दिखे, हालांकि ईद पर्व को लेकर लोगों ने पहले ही खास करके अपने कपड़े जूते, चप्पल, साजो सामान की खरीदारी कर चुके हैं, लेकिन रविवार को अंतिम दिन भी कई लोग खरीदारी करते हुए नजर आए. ईद में सभी का मुंह मीठा करने को लेकर बाजार में सवई की खरीदारी खूब हुई पहले से चली आ रही परंपरा के के तहत ईद का त्यौहार खुशी का त्यौहार है और इस खुशी के मौके पर सभी का मुंह मीठा करना यह रस्म चली आ रही है. चांद का दीदार होने के साथ ही शुक्रवार को शहर में लगा चांद बाजार चांद का दीदार होने के साथ ही शहर के मंगल बाजार में शुक्रवार को बड़े ही भव्य रुप से सजा चांद बाजार, बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान चांद बाजार में सजाए थे. चांद बाजार में खरीदारी करने को लेकर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था, रात भर लोग बाजार में खरीदारी करते रहे. बाजार में भीड़ इतनी ज्यादा रही कि पांव रखने तक जगह नहीं थे. कपड़े, जूते, चप्पल घर को सजाने के लिए साजो सामान आदि रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले सामानों की बिक्री को लेकर पूरे बाजार में दुकान सजे हुए रहे. चांद बाजार नगर थाना से लेकर गांजा गली मस्जिद तक लगी थी. पूरा बाजार रंग बिरंगी लाइटों से चमक रहा था. कम दरों पर अच्छे-अच्छे सामान की बिक्री की जा रही थी. खरीदारी लोगों ने खूब किये. यहां तक की दोपहर से ही बाजार में भारी भीड़ हो गई. क्या बच्चे क्या पुरुष क्या महिला सभी बाजार में खरीदारी को लेकर उमड़ पड़े थे. कम दरों पर सामानों के खरीदारों को अपनी ओर आवाज लगाकर आकर्षित किया जा रहा था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही कई इंतजाम किए गए थे. बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो नगर थाना से बाटा चौक जाने वाली सड़क के आवागमन को शाम से ही बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था. सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए ही आवागमन में छूट रही. कई प्रकार के वाहन रिक्शा, टोटो, मोटरसाइकिल गाड़ी सभी के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था. बता दें कि चांद बाजार की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पर चांद बाजार के दिन लगने वाले बाजार में कम दरें पर अच्छी-अच्छी चीजें बिकती है, चांद बाजार के दिन दुकानदार दिल खोलकर कम दरों पर दुकान के सामान की बिक्री करते हैं, जहा लोग जमकर खरीदारी करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




