महानंदा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावना बढ़ी

महानंदा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावना बढ़ी
बलिया बेलौन महानंदा का जलस्तर रविवार की शाम से बढ रहा है. सोमवार को भी जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से से बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है. जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रहा तो शीघ्र ही निचले इलाके में महानंदा का पानी प्रवेश कर जायेगा. जलस्तर बढ़ने से बाढ़ को लेकर लोगों में भय का माहौल है. महानंदा का जलस्तर बढ़ने से खेत खलिहानों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया की बाढ़ आने से सब से अधिक परेशानी पशुओं के चारा की हो रही है. बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने प्रशासन को सचेत किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




