मनिहारी नगर के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ सहायता राशि देने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी नगर के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ सहायता राशि देने की मांग की

मनिहारी नगर के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ सहायता राशि देने की मांग की

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी नगर के वार्ड चौदह में बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ सहायता राशि देने की मांग की. गंगा किनारे नाव घाट समीप बाढ़ का पानी घर में घुसा था. कुछ लोगों को जीआर राशि मिला है. काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित जीआर राशि से वंचित रह गये है. नसीमा, चांद, शहना बीबी, तैयब मंसूरी, शैयदा, तेजू, हदीस, सियाकत, महबूब, शमसाद, हलीम, नजरूल, छोटू, तनुजा बैगम, इदरिश खान, अनवरी खातून, नसीम, सोजिद, रहमान, काशीम, मिस्टर, नसीमुद्धीन खान, गुलशन, इलियास, राहिल, नादरा, सरफराज आलम, शकील अहमद, तारिक अनवर आदि ने बताया हमलोग को बाढ़ राहत राशि नही मिली है. जिला प्रशासन से मांग करते है जीआर राशि दी जाए. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व उपमुख्यपार्षद सहदेव यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सूची जो अंचल में जमा की गयी थी. उस सूची के आधार पर जीआर राशि नही दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी भी मांग है कि नगर के वार्ड चौदह के छूटे बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि दी जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन