कोढ़ा में रामनवमी को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

कोढ़ा में रामनवमी को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च
कोढ़ा रामनवमी व नवरात्र जैसे प्रमुख हिन्दू त्योहारों को लेकर कोढ़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से शनिवार को कोढ़ा थाना की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया. पुलिस दल ने कोढ़ा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गयी. जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई. थाना प्रभारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कदम उठाए जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




