फलका में सरस्वती पूजा को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
फलका में सरस्वती पूजा को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

फलका में सरस्वती पूजा को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

फलका प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मूड में है. गुरुवार को सरस्वती पूजा पूजा व गणतंत्र दिवस क़ो लेकर फलका पुलिस व प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव, एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह कर रहे थे. जबकि फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ, सीओ सौमी पोद्दार, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल समेत ग्रामीण पुलिस मौजूद थे. फ्लैग मार्च फलका थाना से निकलकर मुख्य बाजार फलका, गोपालपट्टी, निसुन्दरा पुल, सालेहपुर, महेशपुर, गोबिंदपुर होते हुए पकड़िया, टपुआ समेत विभिन्न गांव व मोहल्लों में फ्लैग मार्च करते हुए पुण: फ्लैग मार्च थाना लौट गये. फ्लैग मार्च में भारी संख्या में जवान तैनात थे. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने कहा कि सरस्वती पूजा पर्व में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाली गयी. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. उन्होंने पूजा के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन