उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 18 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार विधानसभा चुनाव को ले मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेलवे स्टेशन पर सघन छापेमारी कर 54 लीटर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने कहा, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 54 लीटर शराब के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. कटिहार रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर कोढा थाना के जुराबगंज निवासी जितेंद्र बंजारा को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना के भगवान चौक ढाला के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने सुपौल के बिरौल के रहने वाले पंकज कुमार महतो, मोहन कुमार महतो को तथा पोठिया थाना के डूमर से कन्हैया जायसवाल को कुल 14.535 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग की दूसरी टीम ने सहायक थाना के हवाई अड्डा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक ई रिक्शा से 38 लीटर देसी शराब बरामद कर तस्कर मनोज कुमार डहेरिया निवासी को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन