शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के रामा चौक व नवादा मोड़ से पुलिस ने पांच शराबियों के नशे में धुत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
हसनगंज. थाना क्षेत्र के रामा चौक व नवादा मोड़ से पुलिस ने पांच शराबियों के नशे में धुत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बतायी कि राकेश कुमार यादव पिता लक्ष्मी यादव, दीपक कुमार पिता नंदलाल यादव, रामपुर घोरघट, शिबू उरांव पिता स्व सहदेव उरांव, बीरपुर लोखड़ा तीनों थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया, अमित कुमार पिता पिंकू राय, रामनगरबंशी, छोटे लाल परिहार पिता स्व मनु परिहार, बड़की रटनी दोनों थाना हसनगंज को रामा चौक व नवादा मोड़ में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार सभी शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 15/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










